फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   man tried to misdeed with a woman by entering her house broke her teeth by punching when she protested In Amro

दुष्ट फरमान की इतनी जुर्रत: घर में घुस महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर घूसा मारकर तोड़े दांत

Thu, 01 Jun 2023 10:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 01 Jun 2023 10:03 PM IST
सार

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी को एक आम के बाग में गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
man tried to misdeed with a woman by entering her house broke her teeth by punching when she protested In Amro
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुधवार की रात घर में घुसकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और उसके दो दांत तोड़ दिए। पीड़िता ने आरोपी के चंगुल से छूटकर शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

ये घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। बुधवार की रात मजदूर की पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पर सो रही थी। करीब तीन बजे मोहल्ले का ही रहने वाला फरमान घर में घुस आया और महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की। मुंह पर घुसा लगने के कारण महिला के दो दांत टूट गए। किसी तरह चंगुल से छूट कर पीड़िता ने आरोपी को कमरे में बंद कर दिया और बाहर आकर शोर मचा मचाया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन इससे पहले आरोपी खिड़की तोड़कर भाग निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी को एक आम के बाग में गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी फरमान को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed