{"_id":"63355021ff6ac62b07023dc2","slug":"man-death-due-to-electrocution-on-son-birthday-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: डिडौली में बेटे के जन्मदिन पर बिजली का करंट लगने से पिता की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: डिडौली में बेटे के जन्मदिन पर बिजली का करंट लगने से पिता की मौत, घर में मचा कोहराम
Thu, 29 Sep 2022 01:28 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, जोया (अमरोहा)
अमर उजाला ब्यूरो, जोया (अमरोहा)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:28 PM IST
सार
घटना के बाद परिजनों ने कानून कार्यवाही करने से इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर बगैर कानूनी कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान की मौत के बाद पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटे के जन्मदिन पर बिजली का करंट लगने से पिता की मौत हो गई। घटना से जन्मदिन की खुशियों में मातम पसर गया। परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सिबोरा गांव की है। यहां पर किसान अर्जुन सिंह (32) का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी मीना के अलावा बेटी आंशी और बेटा उज्जवल है। बड़ा बेटा उज्जवल बुधवार को पांच साल का हुआ है। लिहाजा पिता अर्जुन ने बेटे उज्जवल के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी की थी।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने दावत की व्यवस्था की, जिसमें परिवार और रिश्तेदारों को बुलाया गया। केक काटने के बाद सभी लोगों ने खाना खाया और करीब 10 बजे परिवार के कुछ सदस्य डीजे पर डांस कर रहे थे। डीजे जनरेटर से चल रहा था। करीब 10:30 बजे बिजली आने पर अर्जुन सिंह जनरेटर बंद करने के बाद बिजली के तार लगा रहे थे। तभी उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता की मौत से बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिजनों ने कानून कार्यवाही करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार की दोपहर बगैर कानूनी कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान की मौत के बाद पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।