{"_id":"690bb7618f1440e2670902ce","slug":"man-arrested-for-threatening-to-throw-acid-on-beauty-parlor-owners-face-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-150991-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ब्यूटी पार्लर संचालिका के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ब्यूटी पार्लर संचालिका के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
Thu, 06 Nov 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ब्यूटी पार्लर संचालिका के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने वाले सिरफिरे प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने ब्यूटी पार्लर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
देहात थानाक्षेत्र निवासी किसान की बेटी अमरोहा-जोया रोड स्थित एक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चलाती है। तीन साल पहले ब्यूटी पार्लर संचालिका की मुलाकात अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मीरा सराय निवासी विनीश से हुई थी। दोनों आपस में बात करने लगे लेकिन एक साल से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। लिहाजा, ब्यूटी पार्लर संचालिका ने भी विनीश से दूरी बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि तभी से विनीश फोन पर बात करने के लिए परेशान करता है। बात नहीं करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है। आरोप है कि दो नवंबर की रात नौ बजे विनीश आया और गालियां देने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर विनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विनिश को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।