{"_id":"6370583f0e4f7114962e7466","slug":"man-arrested-for-killing-telangana-girl-in-gajraula-amroha-wanted-to-marry-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: शादी के लिए पीछे पड़ी थी तेलंगाना की लड़की, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: शादी के लिए पीछे पड़ी थी तेलंगाना की लड़की, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 13 Nov 2022 08:06 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, अमरोहा
एएनआई, अमरोहा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:06 AM IST
सार
अमरोहा एसपी आदित्य लांगेह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट छह नवंबर को दर्ज की गई थी। युवती का शव नौ नवंबर को गजरौला थाना क्षेत्र में मिला था।
विज्ञापन
युवक ने प्रेमिका की हत्या की
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना निवासी एक युवती का शव अमरोहा में मिलने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि लड़की अपने प्रेमी से शादी की जिद कर रही थी, जिसके बाद आरोपी प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
अमरोहा एसपी आदित्य लांगेह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट छह नवंबर को दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, ''तेलंगाना निवासी युवती का शव नौ नवंबर को गजरौला थाना क्षेत्र में मिला था। जांच में खुलासा हुआ कि इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। युवती एक युवक को पसंद करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। उसी ने महिला का कत्ल कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।''
विज्ञापन