फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Make the roads pothole free by September 30: DM

गड्डा मुक्ति के लिए कार्ययोजना बनाएं, 30 सितंबर तक सड़क को दुरुस्त करें: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Make the roads pothole free by September 30: DM
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर लें। जिले के देहात और शहर में 30 सितंबर तक सड़कों को दुरुस्त कर लें। किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता और अधिशासी अधिकारी काम को गंभीरता से पूरा कराए। वह सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में शासन की प्राथमिकता और विकास कार्यों की 37 बिंदुओं पर योजनाओं के प्रगति के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया जाए। सड़कों की सत्यापन आख्या प्रस्तुत करे। इसके बाद भी गुणवत्ता खराब मिलती है तो कार्रवाई तय है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता के साथ संतुष्टि जरूरी है। पीएम फसल बीमा के लाभार्थियों को भुगतान कराया जाए। मनरेगा में महिला और अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की संख्या को बढ़ाए। सामूहिक विवाह योजना के लिए अधिक संख्या में पंजीयन कराए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि छुट्टा पशुओं का गौशाला में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करे। सम्मान निधि योजना के अर्न्तगत जिन किसानों के डाटा में त्रुटि है उसे दुरुस्त कर लें ताकि किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

...............................
अधूरे काम को पूरा करें कार्यदायी संस्था: सीडीओ
अमरोहा। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने कहा कि कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य को अविलंब पूरा कर लें। वह सोमवार को 50 लाख रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में उन्होंने सीएण्डडीएस, यूपी सिडको, जल निगम, यूपीपीसीएल, आवास विकास, पैकफेड आदि कार्यदायी संस्थाओं से बिंदुवार कामों की प्रगति की पड़ताल की। उन्होंने हसनपुर ब्लॉक के सोहत में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के काम की प्रगति देखी। जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द काम को पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed