{"_id":"5e501ad58ebc3ef3b13b6849","slug":"mahashiv-ratri-celebrate-in-amroha-jpnagar-news-mbd3407729197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। शुक्रवार को महाशिवरात्रि का व्रत रखकर श्रद्धालुओं ने गंगा जल, दूध दही, बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा, केसर आदि चढ़ाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। परिवार की खुशहाली की कामना की। हरिद्वार, गोमुख और नीलकंठ से कांवड़ लेकर लौटे कांवड़ियों के साथ उनके परिजनों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। दिनभर शिवालयों पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। तड़के से प्राचीन वासुदेव तीर्थ मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।
फाल्गुन कांवड़ यात्रा के चलते सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। एक तरफ जहां कांवड़िये हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे मान्यता वाले प्रसिद्ध स्थानों से कांवड़ लेकर शिवालयों पर पहुंचे तो वहीं जल चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर हर-हर महादेव के जयघोष सुनाई दिए। डीजे की धुन पर नाचते-गाते कांवड़िये मंदिरों तक पहुंचे। भोर होते ही मंदिरों की जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। नगर प्रसिद्ध वासुदेव तीर्थ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने परिवार के साथ भगवान शंकर का जलाभिषेक किया और मन्नत मांगी। सुबह पांच बजे से बैठी कांवड़ और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद शाम 5.21 बजे से खड़ी कांवड़ चढ़ाई गईं। जिलेभर के सभी शिवालयों और मंदिरों पर जल चढ़ाने को लेकर आपाधापी की स्थिति बनी रही। लाइन तोड़कर आगे बढ़ने वाले श्रद्धालुओं को पुलिसकर्मियों ने डांट-फटकार कर सबक सिखाया।