{"_id":"68fd38c7558167e28f0dfda6","slug":"maharaja-agrasens-procession-taken-out-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-150334-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सभा की ओर से शनिवार को नगर में महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में शामिल एक ईंट व एक सिक्का की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। समापन के बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
शोभायात्रा गढ़ी मंदिर से शुरू होकर तिकोना स्कूल, छोटी मस्जिद, पुराना स्टेट बैंक चौराहा, अग्रसेन बाजार, हरदेव बाजार व कंचन बाजार होती हुई गांधी इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे महाराजा अग्रसेन द्वारा प्रतिपादित परंपरा एक ईंट व एक सिक्के की झांकी चल रही थी। उसके पीछे बैंड वाले धार्मिक धुनें पेश कर रहे थे।
उनके पीछे अग्रवाल समाज की महिलाएं व पुरुष महाराज की जय जयकार करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के गोत्र का रूप धारण करते हुए 18 बच्चे घोड़ों पर सवार थे। उनके आगे दो सेनापति भी चल रहे थे।
विज्ञापन
बंदूक वालों के चौराहे पर समाज की ओर से अध्यक्ष पंकज सिंहल, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गुलाब गुप्ता, महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष सिम्मी अग्रवाल को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। जैन समाज की ओर से शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन गांधी इंटर कॉलेज में हुआ। यहां आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर केके अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, चंद्रशेखर गर्ग, सुभाष बंसल, सुशील अग्रवाल, शरद गर्ग, आशु सिंहल, कुसुमलता गोयल, सोनिया अग्रवाल, अर्चना सिंहल आदि मौजूद थी।