फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mafia cover forest department land

वन विभाग की जमीन पर लगी फसल को भूमाफिया ने पलटा

Thu, 16 Nov 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गंगेश्वरी(अमरोहा)। 
ब्यूरो अमर उजाला/ गंगेश्वरी(अमरोहा)।  Updated Thu, 16 Nov 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
mafia cover forest department land
आदमपुर थाना क्षेत्र गांव ढैकला में वन विभाग की जमीन पर खड़ी फसलें।

विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव हैदलपुर और पथरा में अमरोहा और बुलंदशहर के वन विभाग की भूमि है। यहां भूमाफिया ने वन विभाग की सैकड़ों बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। जिन जमीनों पर किसानों की फसलें लहरा रही हैं। उस पर भी भूमाफिया नजर गढ़ाए हुए हैं। भूमाफिया ने सोमवार की रात पथरा गांव के कई किसानों के खेतों में लहरा रही सरसों की फसल पलट दी। 

  पीड़ित किसानों ने रहरा चौकी पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खास बात ये है कि हैदलपुर में पिछले दिनों भी बुलंदशहर और हसनपुर के भूमाफिया के लिए कई दिन तक लगातार फायरिंग हुई थी। इसके बावजूद वन विभाग और पुलिस कोई ठोस कदम उठाने में असफल है। वन विभाग और पुलिस की अनदेखी कहीं क्षेत्र की फिजा न खराब कर दे।।
विज्ञापन

गांव पथरा के राजपाल, सुभाष, अशोक व रामवती ने रहरा पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पीड़ित किसानों का कहना है कि गांव के रकवे में उनकी जमीन है। जहां सरसों की फसल खड़ी थी। जमीनों पर क्षेत्र के कुछ भूमाफिया की नजर रहती है। जिसके चलते सोमवार की रात किसी समय माफिया ने अपनी दबंगई के चलते उनकी फसलें पलट दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जब किसान खेत पर पहुंचे तो फसल पलटने की जानकारी हुई। काफी नुकसान  हुआ है। आर्थिक संकट गहरा  गया है। पीड़ित किसानों ने पुलिस से कार्रवाई कर मदद की गुहार लगाई है। उधर, रहरा चौकी  इंचार्ज किरन पाल सिंह ने  बताया कि जिन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उन  लोगों को चौकी बुलाया गया है। पूछताछ के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed