फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Made people aware of voting through painting

चित्रकला के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Made people aware of voting through painting
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी कलात्मकता का परिचय देते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। मतदान विषय पर आकर्षक स्लोगन बनाए। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।
विज्ञापन

ज्ञान भारती इंटर कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना का तीसरे दिन का शिविर गुरुवार को बारिश के कारण कॉलेज में ही लगाया गया। लक्ष्य गीत नौजवान आओ रे नौजवान आओ रे से शिविर की शुरुआत कर प्रथम सत्र में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मतदान विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कलात्मकता का परिचय दिया और लोगों को चित्रकला के माध्यम से ही मतदान करने को जागरूक किया। इसमें निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्य डॉ.अशोक कुमार कश्यप ने निभाई। प्रतियोगिता में आंचल सैनी प्रथम, कोमल सैनी द्वितीय व मैरिस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मनीष कुमार प्रथम, मयंक कुमार द्वितीय और अखिलेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। शिविर के दूसरे सत्र में मतदान पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सलोनी रावत ने प्रथम व आयशा ने द्वितीय और नाजिश सैफी ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर इंद्र सिंह, कृष्ण पाल, रामौतार, प्रतिभा सागर, मंजू शर्मा, कविता शर्मा, पूजा रानी, रेणुका सिंह, दीपाली, मंतशा, मीनाक्षी, अलिशा, अजय कुमार, विक्की भारती, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed