{"_id":"6068c4b38ebc3ed38166d2c6","slug":"love-jihad-case-surfaced-in-hasanpur-case-registered-hasanpur-news-mbd385145382","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में सामने आया लव जिहाद का मामला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर में सामने आया लव जिहाद का मामला, केस दर्ज
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी में लव जिहाद को लेकर बने कानून ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2020’ के तहत हसनपुर कोतवाली में केस दर्ज कर किया गया है। एक नर्सरी संचालक की सोलह वर्षीय बेटी को धर्मांतरण के उद्देश्य से ले जाने के मामले में संभल के हयात नगर निवासी एक युवक को नामजद करते हुए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक के परिवार के दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। नाबालिग लड़की की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले संभल निवासी युवक यहां की नर्सरी से किराए की गाड़ी लेकर पौधे भरकर ले गया था। उस दिन नर्सरी पर पत्नी एवं बच्चे आए हुए थे। एक अप्रैल की रात को घर में सोलह वर्षीय बेटी पत्नी के साथ सोई थी। दो अप्रैल की सुबह पांच बजे पत्नी ने देखा तो बेटी गायब थी। आसपास एवं रिश्तेदारियों में खोजबीन की गई। बाद में मालूम हुआ कि कुछ लोग नाबालिग बेटी को धर्मांतरण के उद्देश्य से लेकर गए हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की खोजबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक के परिवार के दो सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि अफजल मोहल्ला मंगलपुरा, सरायतरीन थाना हयातनगर जनपद संभल के खिलाफ एवं एक अज्ञात युवक के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध 2020 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही बरामद किया जाएगा।
एएसपी का बयान
जिले में अब तक धर्म परिवर्तन संबंधित दो मामले दर्ज हुए हैं। इसमें पहला मामला मंडी धनौरा थाने में 25 मार्च को दर्ज किया गया था। जबकि दूसरा मामला शुक्रवार की रात हसनपुर कोतवाली में दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- अजय प्रताप सिंह, एएसपी अमरोहा