{"_id":"601702e38ebc3ef8da3818f9","slug":"loot-with-ericshawa-driver-gajraula-news-mbd378002765","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला से ई-रिक्शा लूटकर चालक को हापुड़ में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला से ई-रिक्शा लूटकर चालक को हापुड़ में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। चौपला पर सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा चालक को बेहोश कर दिया और ई-रिक्शा लूटने के बाद उसे जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। वहीं उसकी गुमशुदगी दर्ज करने के बाद तलाश में जुटी पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस होने के बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि पूरी तरह होश में नहीं आने के कारण वह अपने साथ हुई घटना की सही जानकारी नहीं दे सका। वहीं चालक के बरामद होने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
रविवार की शाम इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी ब्रजपाल पुत्र प्रेमचंद ई-रिक्शा चलाता है। रोजाना की तरह वह शनिवार की सुबह गांव से ई -रिक्शा लेकर गजरौला के लिए निकला लेकिन शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने देर रात तक रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की। बाद में 112 पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई बाद में उसके भाई लोकेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर ब्रजपाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला ई-रिक्शा से जुड़ा होने के कारण तत्काल उसका मोबाइल भी सर्विलांस पर लगवा दिया गया। मोबाइल की लोकेशन गांव सलारपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ में मिली। इसके बाद उन्होंने परिजनों को साथ लेकर उसकी तलाश की। हाईवे किनारे ब्रजपाल बेहोशी की हालत में मिल गया। उन्होंने बताया कि बदमाश उसकी ई-रिक्शा लूटकर ले गए होंगे। पूरी तरह होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।