{"_id":"5a08adcd4f1c1bdb538bcb1c","slug":"loot-in-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर कार सवारों ने दो लाख की फास्ट टैग मशीन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर कार सवारों ने दो लाख की फास्ट टैग मशीन लूटी
ब्यूरो/ अमर उजाला अमरोहा।
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रजबपुर थाना क्षेत्र के जोया-अतरासी टोल प्लाजा पर स्विफ्ट कार सवार लोगों ने टोल टैक्स मांगने पर हंगामा करते हुए लूटपाट की। दो लाख रुपये कीमत की फास्ट टैग मशीन लूट कर फरार हो गए। लूट की ये वारदात चार नवंबर को दिन में हुई। पीड़ित टोल मैनेजर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोया और अतरासी के बीच टोल प्लाजा है। टोल मैनेजर अमित शर्मा पुत्र एमपी शर्मा निवासी जी.5/23 रोहिणी सेक्टर 15 दिल्ली ने थाना रजबपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार नवंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे टोल प्लाजा पर बूथ नंबर तीन से एक स्विफ्ट डिजायर कार दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। टोल पर मौजूद कर्मचारियों ने टोल शुल्क मांग तो कार सवार लोग भड़क गए। तीन-चार लोग कार से उतर कर बाहर आए और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे और बोले हमसे टोल वसूलेगा। खासा हंगामा काटा और ई. रामराज तोमर से फास्ट टैग मशीन छीन कर ले गए। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। इसके अलावा टैग मशीन में ट्रांजैक्शन का करीब एक लाख रुपये का डाटा था। जिससे राष्ट्रीय संपत्ति एवं टाटा कैश का काफी नुकसान हुआ है।
पीड़ित टोल मैनेजर का कहना है कि इस मामले में उसका टोल कंपनी के अधिकारियों से विचार विमर्श चल रहा था। जिससे पुलिस को देरी से सूचना दी जा सकी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि टोल मैनेजर की तहरीर के आधार पर तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल जारी है।