फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot in three houses in two village in amroha

सैदनगली के दो गांवों के तीन घरों में लूटपाट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
loot in three houses in two village in amroha
सैदनागली (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के दो गांव के तीन घरों में लुटेरों ने लूटपाट की। सब्दलपुर सर्की गांव में सोती हुई महिला के कुंडल लूट लिए। जिससे महिला की चीख निकल गई। चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए, लेकिन इससे पहले लुटेरा भाग गया। जबकि मेहंदीपुर गांव में भी बदमाशों ने दो किसानों के घर को निशाना बना लिया। यहां से नगदी और जेवरात लूटकर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना गुुरुवार की रात एक बजे सैनगली थाना क्षेत्र के सब्दलपुर शर्की गांव में हुई। अमरपाल और उसकी पत्नी रामेश्वरी बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थेे। तभी दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए युवकों ने रामेश्वरी के दोनों कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। कुंडल खीचते ही महिला दर्द से चिल्ला उठी। वह लहुलूहान हो गई। परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपी युवक दीवार फांद कर फरार हो गए। इसके बाद दूसरी घटना मेंहदीपुर निवासी किसान भूपेंद्र के घर में हुई। यहां भी बदमाश दीवार फांद कर घर में घुसे थे। कमरे की अलमारी में रखे रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गए। तीसरी घटना इसी गांव में रहने वाले किसान नेपाल के घर हुई। घर में दाखिल हुए बदमाशों ने रुपये, सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागने लगे। आहट से घर के लोगों की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन इससे पहले बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित लोगों ने थाने में तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि मेंहदीपुर निवासी नेपाल ने गांव के ही पीसू और जगुआ के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। जांच के बाद जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed