फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot from ex pradhan

पूर्व प्रधान के घर नकदी-जेवरात सहित 15 लाख की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
loot from ex pradhan
अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र के सरकड़ी अजीज गांव में शनिवार रात बदमाशों ने पूर्व प्रधान के घर में परिजनों ने कमरों में बंद कर अलमारी में रखी 1.12 लाख रुपये की नकदी सहित पंद्रह लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। आहट होने पर कमरे में बंद पूर्व प्रधान ने भीतर से फायरिंग की। जबकि उनके बेटे ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की और शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाश पशुशाला के ऊपर पड़ी टीन शेड पर कूदकर जंगल की तरफ भाग निकले। सीओ-इंस्पेक्टर ने मुआयना किया। परिजनों और घर के नौकर से पूछताछ की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने सबूत जुटाए। पीड़ित पूर्व प्रधान ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

लूट की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सरकड़ी अजीज गांव की है। यहां पर कामेश चौधरी पुत्र स्वं देवेंद्र सिंह का परिवार रहता है। कामेश चौधरी पूर्व प्रधान है, जबकि देसी शराब ठेका संचालक हैं। उनके परिवार में पत्नी अनीता के अलावा दो बेटी वर्षा व मनु और एक बेटा सनी है। तीनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बड़ी बेटी वर्षा एमए फाइनल की छात्रा है, वह पतंजलि हरिद्वार में पढ़ती है। तीन दिसंबर को वर्षा की बरात आनी है, परिजन 27 नवंबर को लड़के वालों के घर रिश्ता लेकर जाने वाले हैं। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। परिजनों ने शादी के लिए नगदी, जेवरात और अन्य सामान खरीद कर घर में रखा था। शनिवार की रात परिवार के लोग घर में सोए हुए थे। पूर्व प्रधान की मां कृष्णा देवी और बहन रीना घर में नीचे सो रही थीं। जबकि दूसरी मंजिल पर बने कमरों में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी बेटा-बेटी के साथ अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रात में करीब तीन बजे बदमाश मेन रास्ते की तरफ से दीवार फांद कर घर में दाखिल हो गए। बाद में खिड़की तोड़कर कमरे में घुस गए। पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे 1.12 लाख रुपये और सोने चांदी के जेवरात सहित करीब 15 लाख रुपये का सामान लूट लिया। आहट होने पर पूर्व प्रधान और अन्य परिजनों की आंख खुल गईं। इसके बाद पूर्व प्रधान ने कमरे से ही कई राउंड फायरिंग की। जबकि उनका बेटा सनी किसी तरह से कमरे से बाहर निकला और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। उसने शोर मचा दिया। इस दौरान बदमाशों ने भी फायरिंग की। ताबड़तोड़ फायरिंग और शोर सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इससे पहले ग्रामीण घेराबंदी करते इससे पहले बदमाश कूद कर भाग निकले। रविवार की सुबह सीओ विजय कुमार राना और इंस्पेक्टर अजय कुमार ने मुआयना किया। परिजन और घर के नौकर से पूछताछ की। पीड़ित पूर्व प्रधान ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed