फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Loknayak Express cancelled, many trains arrived late

कोहरे ने थामी रफ्तार: लोकनायक एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेनें पहुंची लेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Loknayak Express cancelled, many trains arrived late
अमरोहा। कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। कोहरे के कारण ही लोक नायक एक्सप्रेस को अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दिया गया है। जबकि रात आठ बजे पहुंचने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस अगले दिन सुबह पांच बजे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

कोहरे और धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जिसके चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। रविवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेनाें का संचालन प्रभावित रहा। बिहार के छपरा से दिल्ली को चलने वाली लोक नायक एक्सप्रेस को अग्रिम आदेशों तक कोहरे के चलते रद्द कर दिया गया है। वहीं लखनऊ से मेरठ को चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी सुस्त चाल से चली। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे पहुंचने वाली यह ट्रेन रविवार को साढ़े आठ घंटे देरी से सुबह पांच बजे स्टेशन पर पहुंची। वहीं प्रयागराज से सहारनपुर को चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को सुबह चार बजकर बीस मिनट स्टेशन पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन भी पौने दो घंटे की देरी से सुबह सात बजे पहुंची। सत्याग्रह एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय सुबह के पौने पांच बजे से डेढ़ घंटे की देरी से सवा छह बजे पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटा की देरी से सुबह आठ बजे पहुंची। बरेली से चलकर भुज को चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस 35 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा मेरठ से चलकर लखनऊ को पहुंचने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सर्दी से बचने के लिए ट्रेनों से सफर करने वाली यात्री ट्रेन के संचालन की सही जानकारी हासिल कर घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed