{"_id":"65a3b8d5354dc44f570dfdd8","slug":"lohri-was-the-coldest-in-five-years-people-shivered-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-12137-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पांच साल में सबसे सर्द रही लोहड़ी, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पांच साल में सबसे सर्द रही लोहड़ी, ठिठुरे लोग
विज्ञापन
अमरोहा। इस सीजन में ठंड पिछले सालों के मुकाबले रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। पिछले पांच सालों में लोहड़ी का दिन सबसे ठंडा रहा है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जो पिछले पांच सालों में सबसे कम है। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। बर्फीली हवा से जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। इतना ही नहीं शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानी हुई।
अभी एक सप्ताह इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दिन भर चलने वाली शीतलहर ने लोगों की मुसीबत को और भी बढ़ा दिया। इसके चलते बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में हल्की धूप तो निकली लेकिन राहत नहीं मिली। सुबह-शाम लोग घरों में कैद रहे। वहीं, शहर में जगह-जगह लोग अलाव सेंकते नजर आए। शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ छह डिग्री रहा। जबकि शुक्रवार को पांच डिग्री सेल्सियस था। इतना ही नहीं शुक्रवार को अमरोहा में शिमला, मसूरी और नैनीताल से भी ज्यादा ठंड रही।
जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि वर्तमान में उत्तर पश्चिम दिशाओं से हवा चल रही है। पहाड़ों पर बर्फ जमी होने के कारण हवाओं में ठंडक है। इसका असर मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंड बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बीते पांच सालों में तापमान की स्थिति
वर्ष-- -- -- -अधिकतम पारा-- -- -न्यूनतम पारा
2019-- -- -- 21 डिग्री-- -- -- -- -- 8 डिग्री
2020-- -- -- 12 डिग्री-- -- -- -- -- 6.6 डिग्री
2021-- -- -- 19 डिग्री-- -- -- -- -- 6.4 डिग्री
2022-- -- -- 18.4 डिग्री-- -- -- -- 8.3 डिग्री
2023-- -- -- 21 डिग्री-- -- -- -- -11 डिग्री
2024-- -- -16 डिग्री-- -- -- -- -- 6 डिग्री
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सर्दी-जुकाम व खांसी के मरीज बढ़े
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि इस समय ओपीडी में रोजाना आठ सौ से एक हजार रोगी प्रतिदिन पहुंचते हैं। इनमें से दो से ढाई सौ रोगी सर्दी-जुकाम व खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। पंद्रह दिन पहले इनकी संख्या 50-60 होती थी। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड अभी और सताएगी। सुबह-शाम ज्यादा ठंड पड़ रही है। लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इस मौसम लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
करें बचाव
- गुनगुने पानी का सेवन करें
- फ्रिज में रखे पानी या सामान का सेवन बिल्कुल न करें
- बाहर का कुछ न खाएं-पीएं
- धूल व मिट्टी से बचकर रहें
- ठंड कम होने पर ही सुबह टहलने जाएं
-- -- -
बढ़ गई रूम हीटर व ब्लोअर की डिमांड
अमरोहा। पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान आठ से नीचे जा रहा है। घरों और दुकानों में ठिठुरन और सुन्न परेशान कर रही है। सर्दी के सितम के बीच लोग अलाव के साथ-साथ रूम हीटर व ब्लोअर सहूलियत के साथ का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रानिक बाजार में गर्माहट आई है। बाजार में 500 से लेकर तीन हजार तक के उपकरण इन दिनों उपलब्ध है। बाजार स्थित दुकान के संचालक फिरोज का इन दिनों केवल रूम हीटर व ब्लोअर की ही बिक्री ज्यादा हो रही है। एक सप्ताह की बात करें तो अकेले उनकी दुकान से 250 से अधिक रूम हीटर बिक चुके हैं। संवाद
-- -- --
विज्ञापन
अभी एक सप्ताह इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दिन भर चलने वाली शीतलहर ने लोगों की मुसीबत को और भी बढ़ा दिया। इसके चलते बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में हल्की धूप तो निकली लेकिन राहत नहीं मिली। सुबह-शाम लोग घरों में कैद रहे। वहीं, शहर में जगह-जगह लोग अलाव सेंकते नजर आए। शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ छह डिग्री रहा। जबकि शुक्रवार को पांच डिग्री सेल्सियस था। इतना ही नहीं शुक्रवार को अमरोहा में शिमला, मसूरी और नैनीताल से भी ज्यादा ठंड रही।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि वर्तमान में उत्तर पश्चिम दिशाओं से हवा चल रही है। पहाड़ों पर बर्फ जमी होने के कारण हवाओं में ठंडक है। इसका असर मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंड बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
बीते पांच सालों में तापमान की स्थिति
वर्ष
2019
2020
2021
2022
2023
2024