फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lohari celebrated

लायंस क्लब ने धूमधाम से मनाया नववर्ष और लोहड़ी उत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
lohari celebrated
अमरोहा। लायंस क्लब अमरोहा के पदाधिकारियों ने नववर्ष और लोहड़ी उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों तराने गूंजे। लोहड़ी के रंगारंग कार्यक्रमों पर समाज के लोग जमकर थिरके। नए साल में देश की उन्नति और खुशहाली की कामनी की गई। साथ ही एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी।
विज्ञापन

सोमवार को लायंस क्लब अमरोहा ने नौगांवा रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में नववर्ष और लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। बिट्टा म्यूजिकल ग्रुप मुजफ्फरनगर के साथ क्लब सदस्यों ने मनोरंजन किया। म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों ने देश भक्ति के अलावा लोहड़ी के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सदस्य मुकेश गेरा, विकी गेरा, राजवीर सिंह यादव और अरविंद यादव ने खूब डांस किया। गुरेंदर सिंह ढिल्लो और उनकी धर्मपत्नी नीलम ढिल्लो ने लोहड़ी के गीत गुनगुनाए। मोंटू सलूजा के गीतों पर थिरके। सदस्यों ने लोहड़ी के गीत गाए। डॉ, केएस सैनी उनकी पत्नी कमलेश सैनी ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं और लोहड़ी की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह छाबड़ा और संचालन राज कमल शर्मा ने किया। इस दौरान देश की उन्नति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई और एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दीं। इस दौरान जगदीश दुआ, कमलेश दुआ, उमेश गुप्ता, राजकमल शर्मा, जसपाल सिंह, कसीम अब्बासी, सचिन अग्रवाल और विमल यादव, राजवीर सिंह यादव, अरविंद यादव, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed