फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lock down

फिर गूंजेगी अमरोहा की ढोलक, कॉटनवेस्ट कारोबार भी चमकेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
lock down
अमरोहा। लॉकडाउन में खामोश पड़ी अमरोहा की ढोलक फिर गूंजेगी। वहीं कॉटनवेस्ट कारखानों को भी रफ्तार मिलेगी। कोरोना के खिलाफ छिड़ी जंग में लॉकडाउन से कारोबार बंद है। छोटी से लेकर बड़ी फैक्टरियां बंद पड़ी है। शहर से लेकर गांव तक कारोबार ठप है। कोरोना के दहशत के बीच कारोबार में सन्नाटा पसरा है। ऐसे में मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने बीस लाख करोड़ की आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, जिसे लघु और मझोला उद्योगों पर खर्च किया जाएगा। प्रधानमंत्री की इस घोषणा से कारोबारियों में उम्मीद जागी है। उन्हें ठप पड़े कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि कारोबारियों की नजरें वित्त मंत्री की ओर है। वहीं लॉकडाउन में भी छूट मिलने की उम्मीद लगाई है।
विज्ञापन

- आर्थिक पैकेज से निश्चित तौर पर कारोबारियों को फायदा पहुंचेगा। इस पैकेज से लघु उद्योग को बल मिलेगा। ये मुश्किल घड़ी में सराहनीय कदम है। वहीं लॉकडाउन में भी छूट मिलने की पूरी उम्मीद है। इससे कारोबार में भी सहूलियत मिलेगी। - संदीप अग्रवाल, कॉटन वेस्ट कारोबारी
विज्ञापन

- देश में आर्थिक सुधारों की जरूरत है। आर्थिक पैकेज की घोषणा की इसकी एक कड़ी है। इससे आर्थिक सुधार होगा। देश मेकिंग इंडिया की तर्ज पर आगे बढ़ेगा। देश में मास्क और पीपीई किट तैयार किया जाना, इसकी शुरुआत है। - अजय टंडन, उद्योगपति
विज्ञापन
विज्ञापन

- आर्थिक पैकेज वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसके बाद पैकेज की सही स्थिति सामने आएगी। इस आर्थिक पैकेज से कारोबारियों में उम्मीद जागी है। इससे छोटे किसानों के कर्ज माफ हो सकते हैं। किसानों को सब्सिडी मिल सकती है। - नदीम सिद्दीकी, प्रेसीटेंड, यूपी मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन
- प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीडीपी का दस प्रतिशत बीस लाख करोड़ रुपयेे का आर्थिक पैकेज प्रशंसा योग्य है। ये देश के गरीब मजदूर, किसान, व्यापारी और मध्यम वर्ग के उद्योग के लिए संजीवनी साबित होगा। जो देश का आगे बढ़ाने के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। - राजीव तरारा,विधायक धनौरा
- आर्थिक पैकेज से कारोबारियों को सहूलियत मिलेगी। लॉकडाउन में जो कारोबार ठप हो गया था। इससे धीरे-धीरे पटरी पर लौट सकता है। लकड़ी हस्तकला के हिस्से में कितना पड़ता है। इस पर ज्यादा निर्भर करेगा। अगर प्रत्येक यूनिट के हिस्से में दो से तीन लाख रुपये पड़ते हैं, तो लकड़ी हस्तकला कारोबारियों को फायदा मिलेगा।
- शक्ति कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, हस्तकला एसोसिएशन
- भारत सरकार का आर्थिक पैकेज वाला कदम सराहनीय है। लेकिन यह लोगों तक पहुंचना चाहिए। चौथा लॉकडाउन भी होना चाहिए, यह सरकार के अच्छा कदम है। लेकिन इसमें जनता को कुछ छूट मिलनी चाहिए। जिससे गरीब-मजदूर तबके के लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से सामान खरीद सकें। गरीब-मजदूरों को ध्यान रखना भी सरकार की जिम्मेदारी है।
- डॉ सिराजुद्दीन हाशमी, चेयरमैन हाशमी ग्रुप
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देने की घोषणा वैश्विक संकट के इस दौर में देश के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों को बड़ी राहत देगी। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्रीज को भी इससे निश्चित तौर पर फायदा पहुंचेगा। अब देखना यह है कि वित्त मंत्री के पिटारे से किसके लिए क्या निकलता है।
- प्रदीप मित्तल, संचालक, सूर्य इलेक्ट्रॉनिक्स
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस घोषणा से देश को अवश्य ही लाभ पहुंचेगा। फिलहाल तो अभी प्रधानमंत्री ने सिर्फ घोषणा की है। देखना यह है कि वित्त मंत्री किस वर्ग के लिए क्या करती हैं। होटल एवं नर्सरी उद्योग को भी राहत अवश्य ही दी जानी चाहिए।

- मुकेश गोयल, बीकानेर वाला फ्रेंचाइजी एवं ग्रीन व्यू फार्म एंड नर्सरी संचालक
- केंद्र सरकार द्वारा मध्यवर्गीय उद्योग जगत को 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की सराहना की जाती है। इससे उद्योग की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो मजदूर पलायन कर वापस चले गए थे। उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे।
- मनोज कुमार अग्रवाल, क्रेशर संचालक हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed