फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lock down

दस लाख का सोना-नकदी लेकर पहुंचा कोतवाली, बोला-मुझे मेरे घर भिजवा दो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
lock down
हसनपुर(अमरोहा)। सोमवार देर शाम एक व्यक्ति एक बैग लेकर कोतवाली पहुंच गया और बोला, मेरे पास दस लाख रुपये का सोना और नकदी है। मैं राजस्थान में रहता हूं.. मुझे मेरे घर भिजवा दो। उसकी बात सुनकर मौजूद पुलिस कर्मी भौचक रह गए। व्यक्ति ने बताया कि वह मुरादाबाद के एक कारोबारी के यहां सालों से नौकरी कर रहा है। अब घर जाना चाहता है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही जांच-पड़ताल की और ई-पास बनवा कर उसे कार से राजस्थान भिजवा दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि सोमवार शाम को एक व्यक्ति बैग लेकर कोतवाली पहुंच गया और अपनी व्यथा सुनाई। पुलिस ने पहले पता किया कि इतना सोना और नकदी कहीं से चोरी करके तो नहीं लाया है। कोतवाली निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि व्यक्ति ने अपना नाम गजय सिंह पुत्र दामदयाल निवासी नीमखेड़ा थाना बाड़ी कंचनपुर जिला धोलपुर राजस्थान बताया। उसने जानकारी दी कि वह मुरादाबाद के कारोबारी के यहां कई वर्षों से नौकरी करना है। उसके पास छह सोने के बिस्किट, दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, डेढ़ किलो चांदी व एक लाख 26 हजार रुपये नगद थे। पुलिस ने पहले तो मुरादाबाद के कारोबारी से बातचीत की। कारोबारी ने उसे ईमानदार बताया और कहा कि जो भी जेवर उसके पास हैं, वह उसी के हैं। फिर पुलिस ने राजस्थान में जिस पते पर वह जाना चाहता था वहां पता किया। तो मामला सही निकला। इसके बाद पुलिस ने मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया। ई-पास जारी कराकर मंगलवार शाम को उसे राजस्थान उसके घर सकुशल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed