फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lock down

नर्सिंग होम के सामने वृद्धा की मौत, फुटपाथ पर पड़ा रहा शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
lock down
गजरौला(अमरोहा)। सांस लेने में तकलीफ से जूझ रही बीमार मां को ई-रिक्शा में डालकर एक्स-रे कराने पहुंची पुत्री काफी देर तक अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करती रही। देर अधिक होने पर ई-रिक्शा वाले ने भी उन्हें फुटपाथ पर लेटा दिया। पुत्री बार-बार स्टाफ से गुहार करती रही, लेकिन कोई नहीं आया। इसी बीच उसकी मां सांसें रुक गईं। लाचार पुत्री फुटपाथ पर पड़े मां के शव से लिपटकर बिलखती रही। बाद में वहां आए लोगों ने शव को घर भिजवाया। हालांकि इस मामले में पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मन-मस्तिष्क को झकझोर देने वाली यह घटना नगर में स्टेशन रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर हुई। पास ही मोहल्ला आजाद नगर में रहने वाली बबली देवी अपनी मां भगीरथी देवी (67) निवासी गांव भारापुर माफी को ई-रिक्शा में डालकर वहां पहुंचीं। दमा रोग से पीड़ित महिला को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। साथ आई पुत्री ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है और वह एक्स-रे करवाने आई हैं। काफी देर तक वह अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करती रहीं। स्टाफ के आगे गुहार भी लगाई। उधर, बीमार महिला बुरी तरह छटपटा रही थी। देर अधिक होने पर ई-रिक्शा वाले ने महिला को नीचे उतारकर फुटपाथ पर ही लेटा दिया। यहां भी काफी देर तक वह धूप में ही पड़ी रहीं और कुछ देर बाद उनकी सांसें थम गईं। शरीर में कोई हलचल नहीं होते देख पुत्री बबली देवी ने रोना बिलखना शुरू कर दिया। वहां जुटे लोगों ने शव को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था कराई। मृतका के पुत्र अमीचंद ने नर्सिंग होम के चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन सीएमओ का-
वेबीनार में होने के कारण गजरौला में महिला की मौत की जानकारी नहीं है। जांच कराएंगे।
डा. मेघ सिंह, सीएमओ
कोई महिला एक्स-रे के लिए आई थी। स्टाफ ने मशीन खराब होना बताकर इनकार कर दिया था। रोगी अंदर भी नहीं आई थी। सड़क पर ही उसकी मौत हो गई।
संचालक, नर्सिंग होम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed