फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lock down

पुलिस वालों ने श्रमिकों को जबरन वाहनों पर बैठाया, चालकों ने बीच में उतारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
lock down
गजरौला(अमरोहा)। दूरदराज से आ रहे श्रमिकों के साथ ‘फुटबाल’ का खेल जारी है। उनकी दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हापुड़ पुलिस उन्हें अपने ही जनपद की सीमा में रोकने के बजाए कंटेनर, ट्रक, डीसीएम, छोटा हाथी आदि वाहनों में बैठाकर अमरोहा जनपद की सीमा में भेज रही है। गंगा नदी का पुल पार करते ही अधिकांश वाहन चालक उन्हें नीचे उतार देते हैं और फिर बेचारे पैदल अथवा साइकिल से बिहार और पूर्वांचल की ओर सफर करने को विवश हैं। रात-रात भर यहां से श्रमिकों को जत्थे गुजर रहे हैं लेकिन अमरोहा पुलिस-प्रशासन को भी कोई सुधि नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को तड़के से ही हाईवे पर दिल्ली की दिशा से पैदल और साइकिलों पर प्रवासी श्रमिकों का आगमन शुरू हो गया था। बेचारे भूखे-प्यासे ही अपनी मंजिलों की ओर बढ़े जा रहे थे। वहीं हापुड़ जनपद के ब्रजघाट में मौजूद पुलिसकर्मी यातायात पुलिस के सिपाहियों की मदद से दिल्ली की दिशा से आने वाले मजदूरों को वहीं रोक रही थी। इसके बाद उन्हें अमरोहा जनपद की सीमा में जाने वाले वाहनों में बैठाया जा रहा था। कई श्रमिकों ने इनकार किया तो उन्हें फटकारते हुए जबरन गाड़ियों में ठूंसा गया। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। वहीं ब्रजघाट में गंगा नदी का पुल पार करते ही अधिकांश चालकों ने इन श्रमिकों को नीचे उतार दिया। इसके बाद ये पैदल और साइकिलों से गजरौला की ओर बढ़ते गए। खास बात यह है कि यहां भी हाईवे से रात-दिन श्रमिक गुजर रहे हैं लेकिन अमरोहा जिला-प्रशासन को भी कोई सुधि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed