फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lock down

संवेदनहीनता : दो जिलों की पुलिस ने मजदूरों का रखा ऐसा ‘खयाल’ कि बना डाला ‘फुटबाल’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
lock down
गजरौला(अमरोहा)। लॉकडाउन में काम बंद होने पर दूसरे प्रांतों से पैदल लौट रहे श्रमिकों को हापुड़ और अमरोहा पुलिस की संवेदनहीनता ने फुटबाल बना डाला। मीलों पैदल चलकर पहुंचे श्रमिकों के लिए हापुड़ जिला प्रशासन ने बसों का संचालन बंद कर दिया। हद तो तब हो गई जब हापुड़ पुलिस ने वहां जुटे सैकड़ों श्रमिकों को गजरौला की दिशा में आ रहे वाहनों में बैठाकर अपना पल्ला झाड़ लिया। भूखे-प्यासे गजरौला पहुंचे तो यहां भी पुलिस का वही रवैया रहा। चौपला पुलिस ने भी उन्हें यहां से मुरादाबाद की दिशा में जा रहे ट्रक और अन्य वाहनों में बैठाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। कई मजदूर बाइक, साइकिल और ट्राईसाइकिल आदि से बगैर रोकटोक यहां से गुजरते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली की दिशा से आने वाले बिहार, पूर्वांचल और मध्यप्रदेश के श्रमिकों को फिर परेशानी उठानी पड़ी। बताते हैं कि तड़के से ही हापुड़ जनपद के ब्रजघाट में सैकड़ों श्रमिक एकत्र होना शुरू हो गए थे। वहां रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग स्टैंड पर एक सप्ताह से श्रमिकों के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था कराई जा रही थी लेकिन मंगलवार को पता चला कि अब शासन के निर्देश पर यहां से बसें नहीं चलेंगी। इस पर हापुड़ पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में दिल्ली की दिशा से आ रहे वाहनों को रोककर श्रमिकों को उनमें बैठाकर गजरौला की ओर रवाना कराकर अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं बाइक और साइकिलों से आ रहे जत्थे ब्रजघाट में गंगा नदी के पुल पर होते हुए गजरौला की ओर चल दिए। आरोप है कि ब्रजघाट से बैठाए गए श्रमिकों को चालकों ने पुल पार करते ही अमरोहा जनपद की सीमा में उतार दिए। वहां से बेचारे भूखे-प्यासे ही गजरौला पहुंचे। यहां चौपला पुलिस चौकी के पास उनके एकत्र होने की खबर मिलते ही पुलिस वहां आ पहुंची। इसके बाद चौपला पुलिस ने भी ब्रजघाट पुलिस की नीति अपनाई और उन्हें यहां से मुरादाबाद की दिशा में वाहनों में बैठाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।
विज्ञापन

मंगलवार को शासन के निर्देश पर ही ब्रजघाट से रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। अब अगले आदेश तक बसें हटा ली गई हैं।
रंजीत सिंह, एआरएम, रोडवेज (गढ़मुक्तेश्वर)
गजरौला में चौपला पर ब्रजघाट की दिशा से आए श्रमिकों को पुलिस द्वारा यहां से वाहनों में बैठाकर मुरादाबाद की ओर भेजने की जानकारी नहीं है।
शशांक चौधरी, एसडीएम (मंडी धनौरा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed