{"_id":"68b4ba32c9f23f5ac9026205","slug":"like-panchayats-now-schools-will-also-get-cleanliness-ranking-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-146754-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पंचायतों की तरह अब स्कूलों को भी मिलेगी स्वच्छता रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पंचायतों की तरह अब स्कूलों को भी मिलेगी स्वच्छता रैंकिंग
Mon, 01 Sep 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम पंचायतों की तर्ज पर अब सभी विद्यालयों की भी स्वच्छता रैंकिंग निर्धारित होगी। इसमें उच्च रैंकिंग वाले विद्यालयों को राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों को एसएचवीआर (स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग) पोर्टल या मोबाइल एप पर 30 सितंबर तक स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करना होगा।
प्रोजक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक विद्यालयों में जल और स्वच्छता आधारित सुविधाओं पर खासा जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। पंचायतों व शहरों की तरह ही सभी तरह के माध्यमिक विद्यालयों में अब स्वच्छता रैंकिंग का निर्धारण किया जाएगा। विद्यालयों को स्वमूल्यांकन के आधार पर 60 निर्धारित मानकों पर खरा उतरना होगा। पूरे अभियान को पांच घटकों जल, शौचालय, हाथ धुलाई, संचालन एवं अनुरक्षण, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण व मिशन लाइफ के अनुरूप हरित पहल पर बांटा गया है।
-- -
यह है समय सीमा
स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में शामिल होने के लिए अक्तूबर के पहले सप्ताह तक विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। वहीं अक्तूबर के अंत तक जिला स्तर पर विद्यालयों का मूल्यांकन के लिए आकलन करना होगा। नवंबर 2025 के प्रथम सप्ताह तक राज्य व संघ राज्य क्षेत्र के लिए विद्यालयों का नामांकन किया जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह तक राज्य व संघ राज्य क्षेत्र स्तर पर विद्यालयों का मूल्यांकन होगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक राष्ट्रीय स्तर के लिए विद्यालयों का नामांकन किया जाएगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से फरवरी के दूसरे सप्ताह तक राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालयों के प्रशस्ति पत्र के लिए क्रॉस वेलिडेशन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह की तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
अधिक से अधिक विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया गया है। सभी विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस