फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Life affected by half-rain

आधी-बारिश से प्रभावित रहा जनजीवन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Life affected by half-rain
दिन भर तेज धूप के बाद देर रात अचानक तेज आंधी पानी से जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश से जहां यातायात ठहर गया, वहीं, विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। देर तक ठप हुई आपूर्ति सुबह तक बहाल हुई। हालांकि, अब भी आधा शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित है। विद्युत अधिकारियों के मुताबिक कई स्थानों पर तेज आंधी के चलते तार व खंभे टूट गए। यही नहीं पेड़ों के गिरने से भी विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शनिवार की आंधी बारिश अपने साथ आफत लेकर आई। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कों पर पेड़ टूट कर गिरने से कई स्थानों पर रास्ते बंद रहे। वहीं रातभर जिलेभर के गांव और शहर अंधेरे में डूबे रहे। अमरोहा में पानी आपूर्ति गड़बड़ा गई। आंधी के साथ साथ बारिश भी हुई। अमरोहा के कैलसा रोड, नौगांवा सादात रोड पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। जोया के संभल चौराहे पर मार्ग दर्शक बोर्ड का पोल गिर गया। गनीमत रही कोई नीचे नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आंधी के साथ ही बिजली गायब हो गई जोकि रविवार की सुबह तक ही लौट सकी। बिना बिजली के लोग गर्मी में बिलबिला गए। इसके साथ ही अमरोहा में पानी आपूर्ति नहीं हो सकी। शहर के साथ ही जिले के सभी गांव में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed