फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd

सदरपुर के जंगल में तेंदुए ने नीलगाय को मार डाला, दहशत बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
leoperd
हसनपुर(अमरोहा)। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात क्षेत्र के गांव सदरपुर के जंगल में तेंदुए ने नीलगाय पर हमला कर मार डाला। यह वहीं जंगल है जहां पांच दिन पहले तेेंदुए के जैसे तीन शावकों को पकड़ा गया था। ग्रामीणों के मुताबिक मादा तेंदुआ शावकों की तलाश में भटक रही है। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर तेंदुए की तलाश की। भाकियू नेताओं ने लापरवाही का आरोप लगाकर वन विभाग की टीम के साथ नोकझोंक की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

29 जून को गांव रजोहा ग्राम पंचायत के गैर आबाद रकबे झुलपुरी के जंगल में ग्रामीणों को तेंदुए के जैसे तीन शावक दिखाई दिए थे। वन विभाग की टीम ने शावकों को पकड़ कर उन्हें जंगली बिल्ली के बच्चे बताया था। वहीं ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के शावक होने की बात की गई थी। इसके बाद शुक्रवार शाम को उसकी के पास गांव हाफिजपुर के जंगल में नीलगाय का पीछा करते हुए कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को देखने का दावा किया। शनिवार सुबह को नीलगाय का घायल शव जंगल में ग्रामीणों ने देखा तो वन विभाग के अफसरों को सूचित कर दिया। बीट प्रभारी ताहिर हुसैन टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां एक गन्ने के खेत को घेर लिया। गन्ने के खेत में तेंदुए के होने का शक था। काफी समय तक ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस दौरान भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह चौहान ने वन अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि लापरवाही की वजह से तेंदुए को पकड़ा नहीं गया है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। नीलगाय के शव को पीएम के बाद दफनाया गया।
विज्ञापन

-क्षेत्र में नीलगाय का शव मिला। वह पीछे टांग की तरफ से घायल थी। अगर तेंदुआ हमला करता तो गर्दन की तरफ से हमला करता। हो सकता है जंगली कुत्तों ने हमला किया होगा। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। फिर भी तेंदुए की तलाश कराई जा रही है।----सुभाष चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed