{"_id":"5eff73a88ebc3ea1186e7745","slug":"leoperd-hasanpur-news-mbd3546232102","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरी खादर के जंगल में लगातार चौथे दिन दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरी खादर के जंगल में लगातार चौथे दिन दिखा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। तहसील क्षेत्र के देहरी खादर के जंगल में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अकेले खेतों की तरफ नहीं जा रहे हैं। हालांकि वन अफसर लगातार तेंदुआ तलाश करने का दावा कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों की दहशत कम नहीं हो रही।
मंगलवार को गांव निवासी सत्रह वर्षीय किशोरी जलधारा अपने माता-पिता के साथ खेत पर काम करने गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने जलधारा पर हमला कर दिया था। पीएम रिपोर्ट के अनुसार दहशत में जलधारा की मौत हो गई थी। इसके बाद बुधवार रात को गांव देहरी खादर और गांव सलारा के जंगल में तेंदुआ देेखा गया था। दोनों जगह सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गई थी। इसके बाद गुरूवार दोपहर को फिर देहरी खादर के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया था। रेंजर सुभाष चौधरी ने खुद टीम के साथ गांव पहुंच जंगल में तेंदुए की तलाश की थी। ग्राम प्रधान निरंजन सिंह का कहना है कि शुक्रवार दोपहर को गांव निवासी राम सिंह की पत्नी इंद्रावती खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान गन्ने के खेत में उसने तेंदुए जैसा जानवर देखा। वहां से इंद्रावती ने गांव की तरफ दौड़ लगा दी। गांव आकर जानवर होने की बात बताई तो दहशत और बढ़ गई। इसकी सूचना वन अफसरों को दी गई है।
-शुक्रवार को गांव देहरी खादर में तेंदुआ दिखाई देने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि तेंदुए की तलाश लगातार की जा रही है। ----सुमित राठी, वन दरोगा हसनपुर।