फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd

टोकरापट्टी में दो शावकों संग दिखी मादा तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
leoperd
गजरौला। गांव टोकरापट्टी में नलकूप पर पानी लगाने गए किसानों के मादा तेंदुआ और दो शावकों को देख होश उड़ गए। वहीं बहलोलपुर खेत में हरा चारा काट रहीं महिलाओं ने पहले तेंदुए की दहाड़ सुनी और फिर उसे प्रत्यक्ष रूप से सामने देखा तो उनकी भी घिघ्घी बंध गई। दोनों की गांवों में ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर तेंदुओं की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार की अपरान्ह लगभग साढ़े 12 गांव टोकरापट्टी निवासी मनी यादव एक युवक के साथ अपने खेत पर लगे नलकूप पर पानी लगाने गया था। बताते हैं कि कुछ ही दूरी पर मादा तेंदुआ और दो शावकों को देख उसके होश उड़ गए। वह किसी तरह वहां से लौटा और कुछ देर बाद ग्रामीणों को साथ लेकर वहां आसपास तेंदुए की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। गांव निवासी रिंकू यादव, सौरभ यादव, हरेंद्र यादव, राहुल यादव, सुंदर, महेंद्र, कृष्णा, भूकन यादव, काले यादव मोहित यादव आदि ने बताया कि उन्होंने काफी दूर तक तेंदुआ और शावकों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं शाम लगभग साढ़े पांच बजे गांव बहलोलपुर निवासी कमला देवी, कुसुम देवी खेत में चारा काट रही थीं। बताते हैं कि कुसुम देवी ने तेंदुए की दहाड़ सुनी। उन्होंने कमला देवी को इसकी जानकारी दी। इसी दौरान कुछ दूरी पर तेंदुए को देख महिलाओं की घिघ्घी बंध गई। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर वहीं पास के खेत में मौजूद विक्रम सिंह, नयन सिंह, रणवीर सिंह, लटूर सिंह आदि भी आ गए और तेंदुए की तलाश में जुट गए। वन दरोगा मनोज कुमार ने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed