फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd

रात को अनावश्यक घरों से न निकलें...तेंदुआ कर सकता है हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
leoperd
गजरौला। सभी ग्रामीणों को हिदायत दी जाती है कि तेंदुआ क्षेत्र में घूम रहा है। इसलिए शाम ढलते ही अपने-अपने घरों में चले जाएं। रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। तेंदुआ कभी भी हमला कर सकता है....। इस तरह के एलान खादर के गांवों में स्थित मस्जिदों से किए जा रहे हैं। ग्रामीण दहशत में हैं। गांव में आबादी से दूर रहने वाले ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद होने को विवश हैं। गांव की गलियों में सन्नाटा पसर रहा है। वहीं विभाग भी ग्रामीणों को सतर्क रहने की ही हिदायत दे रहा है।
विज्ञापन

खादर में तेंदुए की मौजूदगी दहशत का अभिप्राय बनी हुई है। ग्रामीण अकेले खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग के रेंजर ने भी गांवों का दौरा कर खेतों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से वार्ता की। वहीं पखरौला में तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वहां पिंजड़ा लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार की रात गांव शाहपुर उर्फ साहबपुर निवासी कबाड़ी का काम करने वाले अशरत अली की बाइक से तेंदुए की टक्कर होने की घटना के बाद से पखरौला में भी तेंदुए का खौफ व्याप्त हो गया है। वन दरोगा मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को रेंजर करन सिंह ने भी खादर के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की थी। वहीं मंगलवार को पखरौला में गांव के छोर पर स्थित पुराने स्कूल के पास पुलिया पर सोमवार की रात तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीण सकते में हैं। वे अकेले खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं और टोलियां बनाकर चल रहे हैं। गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगवाने की मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर मोईन, आबिद, परवेज, प्यारे मोहम्मद, मुस्तकीम आदि रहे। इनका कहना है कि अभी भी खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान मौजूद हैं। बता दें कि खादर के गांव पपसरा खादर,सीकरी, अली नगर, नौनेर, पखरौला, शाहपुर उर्फ साहबपुर, मुरादपुर आदि में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुआ इन गांवों में कई पिल्लों और गीदड़ों को अपना शिकार बना चुका है। शनिवार की रात को गांव मुरादपुर स्थित राधा-गोविद इंटर कालेज की दीवार पर घूम रहे तेंदुए की वी डियो वायरल होने के बाद उसकी मौजूदगी प्रमाणित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed