फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd attcked on two dogs

तेंदुए ने दो कुत्तों पर हमला किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
leoperd attcked on two dogs
मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव पपसरा बंगर में गुरुवार की सुबह तेंदुए ने एक ग्रामीण के विदेेशी नस्ल के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाने का प्रयास किया। तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ते की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण ने शोर मचाया तो तेंदुए उसे छोड़ कर गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना मिलने पर पहुची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत में पिंजरा लगाया है। तेंदुए ने एक और कुत्ते को भी घायल किया है।
विज्ञापन

पपसरा बंगर गांव में आबादी के आखिरी छोर पर रवि सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे उनके विदेशी नस्ल के कुत्ते को अपना निवाला बनाने के प्रयास में तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते की आवाज सुनकर रवि परिजनों के साथ खेत पर पहुंचा तो तेंदुए को देखकर उनके पांव तले जमीन खिसक गई। उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ कुत्ते को छोड़ कर गन्ने के खेत में घुस गया। गांव में तेंदुए के आने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के दारोगा राधाकृष्ण यादव और पुलिस दरोगा एके पुंडीर भी गांव पहुंच गए। काफी देर तक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ कर बैठा रहा। इस दौरान उसने एक आवारा कुत्ते को भी अपना निवाला बनाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के घेराव करने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। काफी देर तक उसकी तलाश की गई। बाद में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक खेत में पिंजरा लगा दिया। देर शाम तक तेंदुआ पिंजरे में नहीं आया था। दूूसरी ओर गांव में तेंदुए की दस्तक मिलने पर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने तेंदुए की डर की वजह से खेतों में जाना छोड़ दिया है। इस समय गन्ने का सीजन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed