फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard spotted again in Peethkheda; panic persists among villagers.

Amroha News: पीठखेड़ा में फिर दिखा तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again in Peethkheda; panic persists among villagers.
रजबपुर। पीठखेड़ा गांव में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा चार दिन बाद भी खाली है। शनिवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों ने एक बार फिर तेंदुए को देखा, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेंद्र सिंह और भोला शनिवार रात करीब नौ बजे पड़ोसी गांव से बाइक से लौट रहे थे। गजब सिंह के खेत के पास पहुंचने पर उन्होंने सड़क किनारे तेंदुए को बैठा देखा। घबराकर दोनों ने बाइक रोक दी।
विज्ञापन

हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही तेंदुआ पलटकर पास के ईख के खेत में घुस गया। किसी तरह गांव पहुंचकर दोनों युवकों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और समूह बनाकर ईख के खेतों तथा आसपास के जंगल में काफी देर तक तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं और हमले की आशंका से डरे हुए हैं।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले खेतों में नहीं जाने और सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed