फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard pair appeared again, panic among villagers

फिर दिखाई दिया तेंदुए का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard pair appeared again, panic among villagers
अमरोहा। डिडौली क्षेत्र में शुक्रवार रात प्राथमिक विद्यालय के पास ग्रामीणों ने फिर तेंदुए के जोड़े को देखा है। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। टीम तेंदुए के जोड़े को तलाश करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने वन अफसरों से शीघ्र ही तेंदुए के जोड़े को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को हाईवे से गांव फतेहपुर जीवाई को जाने वाले रास्ते पर प्राथमिक विद्यालय के नजदीक तेंदुए के जोड़े को देखा। इसके बाद से गांव में लोगों में दहशत फैल गई। सूचना विन अफसरों को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कई खेतों में तेंदुए के जोड़े को तलाश किया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि अकेले खेतों पर ना जाएं। समूह में लाठी डंडे साथ लेकर ही खेतों में दैनिक कामकाज के लिए जाएं। सतर्क रहें। तेंदुए से जुड़ी किसी भी लोकेश के लिए लगातार सूचना देते रहें।
विज्ञापन

डीएफओ देव मणि मिश्रा ने बताया कि फत्तेहपुर जीवाई में तेंदुआ दिखाई देने का मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही जाल लगाकर तेंदुए के जोड़े को पकड़ा जाएगा। टीम को अलर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed