फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard devoured goat, people in panic

Amroha News: तेंदुए ने बकरे को बनाया निवाला, लोगों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured goat, people in panic
गजरौला। मोहरका पट्टी में बुधवार रात तेंदुआ ग्रामीण के घर में बंधे बकरे को उठा ले गया। उसे लोहे के 20 किलो के बांट से बांधा गया था। तेंदुए ने निकट के खेत में उसने बकरे को निवाला बनाया। सुबह जागने पर बकरा आंगन में नहीं मिला तो खोज में निकले ग्रामीण को उसके अवशेष बराबर खेत में मिले। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी अबरार किसान हैं। उन्होंने बुधवार रात अपना बकरा आंगन में लोहे के 20 किलो के बांट से बांधा था। बराबर में खूंटे से बकरियों को बांध कर सो गए। रात करीब तीन बजे दीवार कूद कर तेंदुआ उनके घर में दाखिल हो गया। आंगन में बंधे बकरे को उठा ले गया। बराबर में ही खेत में ले जाकर तेंदुए ने बकरे को अपना निवाला बनाया। बृहस्पतिवार सुबह बकरा नहीं पाया जाने पर तलाश में निकले। खेत में बकरे के अवशेष पड़े मिले। जिसके बाद गांव के लोग इकट्ठा होकर मौके पर आ गए। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए की खोजबीन की। कहीं पर तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। घटना से ग्रामीणों में खासी दहशत है। खेतों में चारा आदि लाने से डर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियाें को तेंदुए द्वारा बकरे को निवाला बनाए जाने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed