फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard came in front of bike, saved life by running away

Amroha News: बाइक के सामने आया तेंदुआ, दौड़ाकर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Leopard came in front of bike, saved life by running away
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी है। अब पुलिस लाइन के पास गुलड़िया रोड पर तेंदुआ व्यापारी की बाइक के सामने तेंदुआ आ गया। व्यापारी ने बाइक दौड़ाकर अपनी जान बचाई। जानकारी होने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले तेंदुआ भाग गया। तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है।

गुलड़िया गांव निवासी किसान छिद्दा का बेटा मोनिस मलिक गांव में ही फ्रीज-वाशिंग मशीन की दुकान करता है। रविवार रात करीब 11 बजे वह अमरोहा से बाइक से घर लौट रहा था। वह अटल चौक से होते हुए मंडी समिति स्थित पुलिस लाइन वाले रास्ते पर होकर जा रहा था। पुलिस लाइन से थोड़ा आगे बाइक के सामने तेंदुआ आ गया। जिसे देखकर मोनिस के होश उड़ गए। मोनिस ने बाइक दौड़ाकर खुद की जान बचाई। गांव पहुंचने पर मोनिस ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे, लेकिन इससे पहले तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग निकला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed