फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leopard attacked bike rider

पखरौला में तेंदुए से बचने को फेरी वाले ने मारी टक्कर,घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
leopard attacked bike rider
अमरोहा। रात आठ बजे घर से बाइक पर कबाड़ी को बाल बेचने जा रहे फेरी वाले पर रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमले का प्रयास किया लेकिन उसने साहस दिखाते हुए बाइक से तेंदुए को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तेंदुआ झाड़ियों में जाकर गुम हो गया। वहीं युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। घबराहट में बाइक वहीं छोड़कर उसने पैदल ही गांव की ओर दौड़ लगा दी। शोर होने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तेंदुए की तलाश में निकल पड़े। हालांकि उसका सुराग नहीं लग सका। सूचना मिलने पर 112 पुलिस भी आ गई। घायल की गांव में ही मरहम पट्टी कराई गई।
विज्ञापन

सोमवार की रात लगभग आठ बजे थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर उर्फ साहबपुर निवासी अशरत अली पुत्र हशमत फेरी कर एकत्र हुए सिर के बाल बेचने गांव पखरौला में पप्पू कबाड़ी के पास जा रहा था। बताते हैं कि पखरौला में एक स्कूल के पास तेंदुआ घात लगाए बैठा था। बाइक की रोशनी पड़ते ही उसे सामने देख अशरत अली घबरा गया। इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और बाइक की स्पीड तेज कर तेंदुए को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तेंदुआ वहां से भाग निकला। हालांकि बाइक से गिरकर अशरत अली के हाथ-पैर छिल गए। अशरत अली की पत्नी आयशा ने बताया कि गांव में ही उनकी मरहम-पट्टी कराई गई। वहीं देर रात समाचार लिखे जाने तक गांव वालों की भीड़ अशरत के घर पर ही जमा थी। वन दरोगा मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed