{"_id":"585c1bc54f1c1b1917e39635","slug":"leopard-attack-at-dog-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने कुत्ते को खाया, पब्लिक दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने कुत्ते को खाया, पब्लिक दहशत में
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
leopard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिन से गजरौला थाना क्षेत्र में दिख रहा तेंदुआ अब देहात थाना क्षेत्र में आ गया है। बुधवार रात में किसी समय तेंदुए ने कुत्ते को निवाला बना लिया। गुरुवार की सुबह ईख काटने गए किसानों ने कुत्ते के क्षत विक्षत शव को देखा तो दहशत के मारे होश उड़ गए। वन विभाग को सूचना दी, लेकिन गांव में कोई नहीं पहुंचा। गन्ने के खेत में तेंदुए द्वारा कुत्ते को निवाला बना देने से ग्रामीणों में दहशत है।
तेंदुआ सप्ताह भर से गजरौला थाना क्षेत्र के बसैली गांव के आसपास दिख रहा था। तेंदुए की दहशत के ग्रामीणों में बड़ी दहशत है। खेतों में काम करने से पहले पेड़ों पर चढ़ कर देख लेते हैं कि कहीं पर तेंदुआ तो नहीं छिप रहा है। गजरौला क्षेत्र से तेंदुआ अब देहात थाना क्षेत्र के गांवों में पहुंच गया है। बुधवार की रात तेंदुए ने रायपुर पट्टी गांव के कुत्ते को निवाला बना लिया। गांव से कुत्ते को उठाकर राजवीर के गन्ने के खेत में ले जाकर कई स्थानों से खा गया।
गुरुवार की सुबह गांव के ही धर्मेंद्र सिंह और राजवीर सिंह सुबह ईख काटने गए तो गन्ने के खेत में कुत्ते के क्षत विक्षत शव को देख डर गए। चुपचाप गांव को भाग आए। गांव में शोर मचाया। तेंदुआ द्वारा कुत्ते को निवाला बनाने की खबर मिलते ही गांव के लोग लाठी, डंडे लेकर खेत में पहुंचे।
विज्ञापन
वन विभाग के अफसरों को सूचना दी गई, लेकिन शाम तक वन विभाग से गांव में कोई नहीं पहुंचा। तेंदुए द्वारा कुत्ते को निवाला बना डालने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। डर के मारे किसान खेतों में जाने से कतराने लगे हैं।
तेंदुए की सूचना मिलने पर स्टाफ को गांव में भेजा था। हालांकि स्टाफ तेंदुआ होने से इंकार कर रहा है। मैं खुद गांव जाकर देखूंगा। वन दारोगा, सुमित राठी