फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lawyer cheated by adding him to a group in the name of RTO office

Amroha News: आरटीओ दफ्तर के नाम के ग्रुप में जोड़कर वकील से ठगी

Wed, 05 Nov 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Lawyer cheated by adding him to a group in the name of RTO office
अमरोहा। साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब साइबर ठगों ने अधिवक्ता को आरटीओ दफ्तर नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। इसके बाद वकील ने ग्रुप में भेजे गए लिंक को खोलकर आधार कार्ड से जोड़ा तो उनके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। एसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के चांदनौर माफी गांव निवासी नेमसिंह अमरोहा कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। आरोप है कि 18 अक्तूबर की दोपहर ढाई बजे उनके मोबाइल नंबर को आरटीओ दफ्तर के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में एक एप्लीकेशन लिंक आया जिस पर आरटीओ चालान एप लिखा था। वकील नेमसिंह ने लिंक खोला तो उसमें आधार कार्ड नंबर मांगा गया।
विज्ञापन

उन्होंने आधार कार्ड लिंक किया तो शाम को करीब 6:30 उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये कटने का संदेश मिला। इस पर नेमसिंह ने 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। व्हाट्सएप ग्रुप में दस नंबर ऐड थे घटना के बाद दो व्यक्ति ग्रुप छोड़कर भाग गए। पीड़ित नेमसिंह ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। एसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed