फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Law tightens its grip on ignoring rules, 149 DLs cancelled in five months

Amroha News: नियमों की अनदेखी पर कानून का शिकंजा, पांच माह में 149 डीएल निरस्त

Sun, 31 Aug 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 31 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Law tightens its grip on ignoring rules, 149 DLs cancelled in five months
अमरोहा। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने से बाज न आने वाले लोगों पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग में ऐसे ही 149 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं जो बार-बार यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे। साथ ही 10300 लोगों के चालान भी काटे गए हैं।
विज्ञापन

यातायात नियमों को तोड़कर बिना फिटनेस, परमिट, टैक्स, पांच से अधिक चालान और लगातार हादसों में शामिल वाहन अब सड़कों पर नहीं दौड़ सकेंगे। ऐसे वाहनों के लिए नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इन वाहनों की पूरी हिस्ट्री तैयार की जा रही है। हादसे के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वाहन का सत्यापन करने के लिए पुलिस की ओर से विभाग को सूचना दी जाती है। वाहन का स्वामी कौन है।
विज्ञापन

इसके अलावा यातायात पुलिस व परिवहन विभाग वाहनों के चालान और जब्त की कार्रवाई करता है। इसलिए दोनों स्तर से डाटा लेकर चालक, स्वामी और वाहन का पूरा रिकॉर्ड अलग से तैयार किया जा रहा है। इस डाटा को ऑनलाइन किया जाएगा। ऐसे ही 149 के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त केए गए हैं। अब यह लोग वाहन नहीं चला सकेंगे। ऐसे ही लोगों की वजह से कार्रवाई के बाद भी यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वहज है कि जुलाई महीने में साल 2024 के सापेक्ष इस बार 56.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि मरने वालों की संख्या में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह स्थिति तब है जब ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस और परिवहन विभाग कड़ी कार्रवाई कर रहा है। जुलाई 2024 के सापेक्ष इस बार ओवर स्पीड में चालान में 1680 प्रतिशत ज्यादा चालान काटे गए हैं।

-----------------------
पिछले पांच महीने में 149 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 10300 लोगों के चालान भी काटे हैं। सड़क हादसे रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। -महेश शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed