{"_id":"62b379b7b42fac0306236ac5","slug":"late-advocate-s-wife-will-get-five-lakh-rupees-jpnagar-news-mbd4323109166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी को मिलेेंगे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी को मिलेेंगे पांच लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 131 अधिवक्ताओं के परिजनों को 6.55 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इसमें हसनपुर तहसील के दिवंगत अधिवक्ता ओमकार सिंह की पत्नी को भी पांच लाख रुपये की धनराशि मिलेगी।
बार कांउसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्रीश मेहरोत्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि बार काउंसिल की ओर अधिवक्ता कल्याण न्यासी समिति के तत्वावधान में आकस्मिक निधन पर 70 वर्ष से कम आयु के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये और 70 वर्ष से अधिक आयु होने पर डेढ़ लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में बार कांउसिल की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के 131 अधिवक्ताओं के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिससे अधिवक्ताओं के परिजनों को आर्थिक मदद मिल सकेगी। इस सूची में आगे ओर भी नाम जोड़ जाएंगे और अधिवक्ताओं के परिजनों को मदद प्रदान की जाएगी।
वे अधिवक्ताओं की मदद के लिए सदैव तत्पर हैं और आगे भी काम करते रहेंगे। इसी कड़ी में जनपद की तहसील हसनपुर के अधिवक्ता ओमकार की पत्नी संतोष देवी को पांच लाख की धनराशि उनके खाते में आएगी। दिवंगत अधिवक्ता ओमकार सिंह की पत्नी के प्रार्थना पत्र की बार काउंसिल में पैरवी तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव सुरमित गुप्ता एडवोकेट ने की थी। जिससे दो माह में ही धनराशि का मिलना संभव हो पाएगा। बार कांउसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के विशेष प्रतिनिधि मनु शर्मा एडवोकेट ने बताया कि 131 अधिवक्ताओं के परिजनों को धनराशि उनके खातों में दी जाएगी। इसी कड़ी में जनपद अमरोहा के ही नहीं आसपास के जनपदों के अधिवक्ता के परिजन आवेदन कर सकते हैं।