फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lady died in suspecious condition

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
lady died in suspecious condition
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव देहरा चक में एक युवती की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे पति ने अपने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। युवती ने एक साल पहले राजस्थान के एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज की थी। तीन दिन पहले युवती अपनी बड़ी बहन की शादी में शामिल होने आई थी।
विज्ञापन

देहरा चक गांव निवासी मेघराज की बेटी रानी ने राजस्थान के जिला गंगानगर के थाना जैसर के गांव डूली निवासी धर्मपाल के साथ एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। राजस्थान का धर्मपाल गांव के पास बन रही मध्य गंगा नहर की खुदाई करने के लिए ट्रैक्टर चलाता था। वह अपनी ससुराल में रह रही थी। अब उसकी बड़ी बहन की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए रानी अपने मायके आई थी। आरोप है कि मायके वालों ने उसके पति को घर नहीं आने दिया। शनिवार देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अचानक उसके पेट में दर्द हुआ था। उसको डाक्टर के पास ले गए लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। रानी की मौत की जानकारी किसी ने गांव में ही किसी दूसरे व्यक्ति के घर रह रहे पति धर्मपाल को दी। धर्मपाल ने ससुराल वालों पर अपनी पत्नी रानी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने पति की शिकायत पर रानी के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

धर्मपाल ने अपनी पत्नी की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने का लिखित अनुरोध किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed