फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   labourer was crushed by vehicle marriage took place two years ago

इंतजार था पति का और आई लाश: युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो साल पहले हुई थी शादी, मचा कोहराम

Mon, 09 May 2022 08:51 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 May 2022 08:51 AM IST
सार

मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
labourer was crushed by vehicle marriage took place two years ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा जिले के नौगांवा सादात में साइकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह हादसा रविवार रात नौगांवा सादात रोड स्थित कताई मील के पास हुआ। क्षेत्र के गांव अव्वलपुर में नोसिंह का परिवार रहता है। उनका 25 वर्षीय बेटा कावेंद्र मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी सोनी के अलावा एक साल की बेटी भी है। दो साल पहले ही कावेंद्र की शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक नौगांवा सादात रोड स्थित रज्जाकपुर गांव के पास एक कॉलोनी का निर्माण चल रहा है। जहां कावेंद्र मजदूरी करता था। 

विज्ञापन

रविवार रात वह मजदूरी करके घर लौट रहा था। इस दौरान वह साइकिल पर सवार था। जैसे ही उसकी साइकिल कताई मिल के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कावेंद्र की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान ने बताया कि मृतक कावेंद्र के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। जल्दी आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed