फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   labour protest for not receiving provident fund

पीएफ नहीं मिलने से नाराज श्रमिकों ने दिया धरना

Sat, 25 Nov 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Sat, 25 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
labour protest for not receiving provident fund
EPFO
उमंग डेयरी लिमिटेड में काम करने वाले श्रमिकों ने शुक्रवार को डेयरी प्रबंधन पर पीएफ का भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। डेयरी गेट पर धरना दिया। डेयरी के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान श्रमिकों की डेयरी प्रबंधन के अफसरों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। कार्य बहिष्कार करते हुए चेतावनी दी कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे नगर के हसनपुर रोड पर स्थित उमंग डेयरी के श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार करते हुए हंगामा कर दिया। डेयरी के मुख्य गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। श्रमिकों का कहना है कि डेयरी में कार्यरत करीब एक हजार से ज्यादा श्रमिकों का चार वर्षों से पीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।  प्रदर्शन करने वालों में विशेष कुमार, प्रेम चौहान, हरिओम, राजवीर सिंह, प्रदीप कुमार, महेश कुमार, पूरन, नरेश, महीपाल सिंह, पदम सिंह, पूरन सिंह, राजवीर सिंह, ओमकार, प्रमोद, नन्हें सिंह, भूरे, भुवनेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उमंग डेयरी के एचआर मैनेजर अरूण कुमार ने बताया कि डेयरी में कुछ श्रमिकों के पीएफ से आधार नंबर लिंक नहीं हुआ है। जिस वजह से थोड़ी सी परेशानी आ रही है। आधार नंबर लिंक होते ही पीएफ मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें डेयरी प्रबंधन का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed