{"_id":"604d07df8ebc3e8d39131306","slug":"labour-murder-case-jpnagar-news-mbd3828321177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर ही हड्डी टूटने से हुई थी भट्ठा मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर ही हड्डी टूटने से हुई थी भट्ठा मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। उधारी के दस रुपये के लिए भट्ठा मजदूर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दुकानदार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने उसके सिर पर तीन से अधिक वार किए थे जिससे उसके सिर की हड्डी टूट गई। पोस्टमार्टम में मजदूर की मौत सिर की हड्डी टूटने की वजह से आई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शुक्रवार की रात ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात है।
गुरुवार की रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पायती कलां में भट्ठा मजदूर मकसूद की दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस दौरान मकसूद परचून की दुकान से बीड़ी का बंडल लेने गया था। यहां उधारी के दस रुपये के लिए दबंगों ने गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने लगे। मकसूद की आवाज सुनकर उसके पक्ष के लोग दौड़ पड़े। इस दौरान पिटाई से मकसूद की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव और मारपीट हुई। बवाल में दोनों पक्षों के आठ लोग लहूलुहान हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था।
एएसपी अजय प्रताप और सीओ ने घटना स्थल का मुआयना किया था। मृतक मकसूद के बड़े भाई पप्पू की जिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक के भतीजे आसिम की तहरीर पर दुकानदार आरिफ, कासिम, मोहम्मद रफी, आरिफ, जुल्फेकार, रिफाकत, कय्यूम और जसीम के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। देर रात पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक किया। माहौल तनावपूर्ण देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने की वजह से मकसूद की मौत होना पाया गया है। घटना में नामजद दुकानदार आरिफ और कासिम को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।