फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   labour died in accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे श्रमिक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
labour died in accident
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन बगैर कार्रवाई के शव को साथ ले गए। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात यह हादसा हाईवे पर औद्योगिक चौकी क्षेत्र में बगद नदी के पुल पर हुआ। थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर निवासी तेजपाल (20) पुत्र लखपत यहां एक क्रेशर में काम करता था। बताते हैं कि रात में काम से लौटकर वह अपने घर बाइक पर जा रहा था। हाईवे पर वन-वे ट्रैफिक वाले बगद नदी के पुल पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया। यहां हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। औद्योगिक चौकी इंचार्ज एसआई पवन कुमार ने बताया कि मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चौकी पर आए परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed