{"_id":"68ae21bae9f02777820bad71","slug":"kothi-khidmatpur-team-champion-in-volleyball-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-146423-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वाॅलीबाॅल में कोठी खिदमतपुर की टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वाॅलीबाॅल में कोठी खिदमतपुर की टीम चैंपियन
Wed, 27 Aug 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे। स्रोत- कॉलेज
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर के मैदान पर किया गया। इसमें कोठी खिदमतपुर की टीम चैंपियन बनी। विजेता टीम के खिलाड़ी आठ सितंबर को बिजनौर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता के बालक वर्ग के अंडर-17 में काेठी खिदमतपुर संकुल पहले और नारंगरपुर संकुल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में धनौरा संकुल पहले व नारंगपुर संकुल दूसरे पर रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में बेसिक शिक्षा धनौरा संकुल विजयी रहा। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित बिजनौर में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी डीआईओएस ललित कुमार ने की। आयोजन में जिला क्रीड़ा सचिव विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, मंजीत सिंह, ओवेस जहीर, राजदीप सिंह, मीनाक्षी चौधरी का सहयोग रहा।
कबड्डी : जूनियर वर्ग में फतह सिंह यादव कॉलेज ने मारी बाजी
मंडी धनौरा।
लायंस कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को संकुल स्तरीय बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला कंपोजिट विद्यालय ढयोटी व लायंस कन्या इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें ढयोटी की टीम विजेता बनी। जूनियर वर्ग में फतह सिंह यादव इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लोहर्रा की टीम का मुकाबला रतन बाबा टिकैत खाबड़ी की टीम से हुआ। इसमें फतह सिंह यादव की टीम ने जीत दर्ज की। सीनियर वर्ग में लायंस कन्या इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। जिला स्तरीय टीम के लिए इरम, सबा, खुशनबी, अनम, प्रार्थना, प्रियांशी आदि का चयन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह, दीपा देवल, सुमित यादव, मोहित कुमार, सुनील भाटी, गौरव, राजकुमार आदि मौजूद थे।