फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kiln worker died in road accident

सड़क हादसे में भट्ठा मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
kiln worker died in road accident
अमरोहा। सड़क हादसे में भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बिहार राज्य के भागलपुर निवासी 30 वर्षीय फूलो मांझी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक ईट भट्ठे पर ईंट थापने का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी संध्या के अलावा आठ बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम फूलो मांझी किसी काम से क्षेत्र के ही गांव मीरपुर के अड्डे से राशन लेने जा रहा था, तभी रास्ते में उसे एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में फूलो मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed