फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kidnepped in crowd in filmi style

फिल्मी स्टाइल में कार व बाइक से आएं लोग युवक का अपहरण कर ले गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
kidnepped in crowd in filmi style
मंडी धनौरा। नगर के अति व्यस्त गजरौला तिराहे पर रविवार की शाम पांच बजे उस समय अफरा तफरी मच गई। जब कार व बाइक सवार लगभग 10 लोगों ने तमंचों के बल पर एक युवक को उठाकर अपनी कार में डाल लिया। लोगों के विरोध करने पर सभी ने हवा में तमंचे लहरा कर भयभीत कर दिया। तीन युवक संदिग्ध लोगों से बचने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार की शाम लगभग पांच बजे एक सफेद रंग की कार व तीन बाइक से आए लोगों ने चार युवकों का पीछा किया। कार व बाइक से आएं लोगों को देखकर चारों युवकों ने भागने का प्रयास किया। तीन भागने में कामयाब हो गए जबकि एक भागने के दौरान नाले में गिर गया। पीछा कर रहे लोग तमंचे के बल पर उसे घसीटते हुए अपनी कार में डाल कर गजरौला दिशा की ओर भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने कार व बाइक सवार लोगों का विरोध किया तो उन्होंने हवा में तमंचे लहरा कर गोली मारने की धमकी दी। भयभीत लोग पीछे हट गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुच गए। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को कार का नंबर भी बताया है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि कार सवार लोग किसी जनपद की एसओजी या क्राइम ब्रांच के लोग हो सकते हैं। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed