{"_id":"585ad2b84f1c1b1864e3b0ed","slug":"kidnap-rape-married-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का अपहरण कर दोबारा रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का अपहरण कर दोबारा रेप
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोपी ने मंगलवार शाम बछरायूं थाने के पास अंधेरे का फायदा उठाकर एक विवाहिता को अगवा कर लिया। बाद में उसे नशा सुंघाकर दुष्कर्म कर डाला। बुधवार सुबह वह गजरौला के विजयनगर क्षेत्र में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली। इस पर वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे होमगार्ड और मोहल्ले वाले विवाहिता को अस्पताल लेे गए। यहां उपचार के बाद उसके होश में आने पर होमगार्ड थाने ले गए। इधर, आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए हैं।
बछरायूं के स्टेशन रोड निवासी 22 वर्षीय विवाहिता बुधवार सुबह करीब छह बजे नगर के मोहल्ला विजयनगर में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी थी। मोहल्ले वालों की नजर पड़ी तो भीड़ लग गई। मोहल्ले वालों ने पीड़िता को होश में लाने की कोशिश की और पुलिस को खबर दी। करीब आठ बजे दो होमगार्ड मौके पर पहुंचे और मोहल्ले वालों की मदद से पीड़िता को ई-रिक्शा में डाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उपचार के बाद विवाहिता को होश आया। इसके बाद होमगार्डों संग पीड़िता थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी।
पीड़िता की जुबानी पूरी कहानी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह साल पहले डासना के एक युवक से हुई थी। उसको एक बेटी और एक बेटा है। पति ने उसे छोड़ दिया है, जिससे वह मायके में ही रह रही है। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह बछरायूं थाने के निकट स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी, दवा लेकर वह घर लौट रही थी।
विज्ञापन
इस दरम्यान थाने के पास जहां अंधेरा था वह पहुंची ही थी कि, एक कार उसके पास आकर रूकी। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही कार में सवार चार लोगों ने उसे भीतर खींच लिया। रास्ते में आरोपियों ने उसे नशा सुंघा दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। देर रात एक बजे होश आया तो वह गजरौला के मोहल्ला विजयनगर में आस मोहम्मद के घर में थी। जिसके बाद उसे फिर से दायें हाथ के पंजे में इंजेक्शन लगा कर बेहोश कर दिया गया।
होश आया तो सड़क पर थी। उसका आरोप है कि उससे दुष्कर्म किया गया। फिलहाल पुलिस ने आस मोहम्मद और उसकी पत्नी हमसरी और बड़े भाई नूर मोहम्मद के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट, गाली-गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आरोपी के घर में ताला
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से आस मोहम्मद के घर में ताला लगा हुआ है। परिवार का कोई भी सदस्य मोहल्ले में नहीं है। आरोपी परिजनों समेत फरार है।
प्रथम दृष्टया मामला रुपयों के लेनदेन का प्रतीत हो रहा है, पीड़िता की तहरीर के आधार पर आस नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, तहरीर में आस मोहम्मद पर 50 हजार रुपये उधार के मांगने पर मारपीट व गाली गलौज, छेड़खानी करने का आरोप है, विवेचना जारी है, आरोपी का परिवार घर से फरार है। - पीके सिंह, थानाध्यक्ष।
महिला बेहोश थी, मगर चोट के निशान नहीं थे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. दिनेश खत्री का कहना है कि कुछ लोग और होमगार्ड बुधवार सुबह महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर आये थे, उस समय डा. शहबाज की ड्यूटी थी, संबंधित डाक्टर के प्रयास से दवा देने के कुछ ही देर में महिला होश में आ गई और सामान्य तौर पर बातचीत करने लगी। इसके बाद होमगार्ड उसे थाने ले गए। वैसे महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
पहले भी दर्ज कराई थी रिपोर्ट, कहीं पैसों के लेनदेन का मामला तो नहीं...
गजरौला। पीड़िता ने विजयनगर मोहल्ले के आस मोहम्मद पर दुष्कर्म करने का दोबारा आरोप लगाया है। बताते हैं कि पति के छोड़ने के बाद पीड़िता ने करीब डेढ़ साल गजरौला में मजदूरी की थी। पीड़िता के मुताबिक, आस मोहम्मद की कपड़े की दुकान है। उस पर पीड़िता के मजदूरी के 50 हजार रुपये बकाए हैं है।
छह दिसंबर को वह आस मोहम्मद के पास रुपयों का तगादा करने आयी थी। उस दिन भी उसने एक साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। उसने सात दिसंबर को अमरोहा कोर्ट के माध्यम से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इन बिंदुओं को लेकर छानबीन शुरू कर दी है।