{"_id":"60f72cd28ebc3e6d334c9712","slug":"kick-puns-over-dance-in-marriage-ceremony-fir-on-nine-people-jpnagar-news-mbd396436280","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में डांस को लेकर चले लात-घूंसे, नौ लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में डांस को लेकर चले लात-घूंसे, नौ लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
अमरोहा। अतरासी रोड पर स्थित बैंक्वेट हॉल में एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। धारदार हथियारों से हमला किया गया। जमकर बवाल किया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में अतरासी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल की है। सोमवार की रात यहां पर शादी समारोह कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें गजरौला थानाक्षेत्र के टोकरा पट्टी गांव निवासी सौरभ भी शामिल होने के लिए आया था। आरोप है कि समारोह में घराती-बराती खाना खा रहे थे। तभी डीजे पर डांस को लेकर सौरभ की दो युवकों से कहासुनी हो गई थी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था। लेकिन इसके थोड़ी देर बाद फिर 8-10 युवकों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। सौरभ के साथ बुरी तरह मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। धारदार हथियारों से हमला किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत के आधार पर अंकित निवासी रघुनाथपुर थाना देहात, कृष्णा निवासी वासुदेव अमरोहा नगर और 7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बवाल, मारपीट और जान से मारने की धमकी की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।