फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Khurtia's team dominates in Kabaddi

Amroha News: कबड्डी में खुर्तिया की टीम का दबदबा

Fri, 05 Sep 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 05 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Khurtia's team dominates in Kabaddi
बुरावली के भागवती इंटर कॉलेज में खुरतिया में कबड्डी के विजेता टीम। स्रोत शिक्षक
बुरावली (अमरोहा)। भागवती मैमोरियल इंटर कॉलेज खुर्तिया में बृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खुर्तिया की टीम का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बांसका कला, राजकीय हाईस्कूल देहरी गुर्जर, शिक्षा भारती इंटर कॉलेज रहरा, शिव पार्वती इंटर कॉलेज दड़ियाल की टीम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में भागवती मैमोरियल इंटर कॉलेज की टीम विजेता और ग्रामोदय इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में भागवती मैमोरियल इंटर कॉलेज खुर्तिया की टीम ने बाजी मारी जबकि ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी की टीम दूसरे व राजकीय इंटर कॉलेज बांसका कला की टीम तीसरे स्थान पर रही। सब जूनियर वर्ग में भी खुर्तिया की टीम ने खिताब अपने नाम किया। शिव पार्वती इंटर कॉलेज दड़ियाल की टीम उपविजेता रही। निर्णायक की भूमिका अनुज कुमार व रेफरी की भूमिका जितेंद्र कुमार ने निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार, नितेश, केपी गुर्जर, सक्षम त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारोत्तन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अमरोहा। जनता इंटर कॉलेज मूढ़ाखेड़ा में 69वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तन प्रतियोगिता अंडर-17, 19 बालक-बालिका वर्ग में आयोजित की गई।

56 किग्रा भारवर्ग में अनमोल पहले, हर्षदीप दूसरे, अयान तीसरे, 60 किग्रा भारवर्ग में सत्यम पहले, प्रणव सिंह दूसरे, 65 किग्रा भारवर्ग में सार्थक पहले, इस्मित गिल दूसरे, अभिनय तीसरे, 71 किग्रा भारवर्ग में सक्षम पहले, दक्ष दूसरे, आकाश तीसरे, 53 किग्रा भारवर्ग में कसक पहले, पल्लवी दूसरे, राधिका तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में मोहित चौधरी, सर्वेश सिंह, करन सिंह, गौरव सिंह, प्रफुल्ल दीक्षित, शाने आलम, उपेंद्र सिंह आदि रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्रबंध समिति के सदस्यों एवं प्रधानाचार्य ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article