फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Keshav Maurya said: During SP BSP rule bullies used to dominate, people were troubled by corruption

अमरोहा में केशव मौर्य बोले: सपा-बसपा शासन में दबंग करते थे कब्जा, जनता लूट-डकैती व भ्रष्टाचार से थी त्रस्त

Sun, 24 Sep 2023 03:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 03:44 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गन्ना किसानों का भला करना सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर विजय रथ को आगे बढ़ाएगी। दावा किया कि 2047 तक भाजपा का कमल ही खिलता रहेगा।

विज्ञापन
Keshav Maurya said: During SP BSP rule bullies used to dominate, people were troubled by corruption
अमरोहा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कार्यकर्ताओं के बीच लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाते दिखे। उन्होंने संगठन के साथ युवा और किसानों को भी साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहा कि हमारी सरकार गरीबों को छेड़ती नहीं और माफियाओं को छोड़ती नहीं।

विज्ञापन


सपा, बसपा, कांग्रेस के शासनकाल में दबंग जमीनों पर कब्जा करते थे। लूट-डकैती, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त थी अब चारों तरफ विकास हो रहा है। वह रविवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा के पास पीएम नरेंद्र मोदी जैसा अच्छा नेता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर विजय रथ को आगे बढ़ाएगी। दावा किया कि 2047 तक भाजपा का कमल ही खिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। हम सब जब उन्हें सुनते हैं तो ऊर्जा का संचार हो जाता है नया लक्ष्य दिखाई देता है। 2014 में प्रदेश में सपा की सरकार थी। उसे समय गुंडाराज हुआ करता था।

इसका ही असर था कि कार्यकर्ताओं ने 40 विधायकों वाली भाजपा पार्टी को 350 वाली पार्टी बनाया। 2017 में अभूतपूर्व जीत दिलाई। 2022 में सभी विपक्षी दल एक हो गए फिर भी उन्हें हराया। सपा-बसपा और कांग्रेस के शासनकाल में यूपी कैसा था।

वारदात ही वारदात होती थी। लूट, हत्या, डकैती की घटनाओं से प्रदेश घबराया रहता था। उनकी सरकार में दलाल सक्रिय रहते थे। योजनाओं के 100 रुपये में से 75 रुपये खा जाते थे। सड़कों के टेंडर होते थे लेकिन बनती नहीं बनती थीं।  लेकिन अब सब कुछ सकुशल है।

युवाओं को रोजगार मिल रहा है। गन्ना किसानों का भला करना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा मैं 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आया हूं। मुझे 25 जिले दिए गए हैं। जिसमे अमरोहा भी शामिल है। इस बार 80 से 82 सीटें जितनी हैं।

सरकार ने महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इस समय भाजपा की सरकार है, हर कीमत पर महिलाओं की सुरक्षा होगी। गुंडे माफिया जेल के भीतर डाले जा रहे हैं। अमरोहा या यूपी के अन्य जिलों में अब कोई पलायन नहीं करता बल्कि गुंडों और माफिया पलायन कर गए है।


विकास की सुगंध प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रही है। कहा कि बिजली का बिल आएगा, लेकिन उसे सरकार जमा करेगी। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं।  एक कार्यकर्ता की मांग पर डिप्टी सीएम ने तिगरी के पक्के गंगा घाट बनाने की घोषणा की।

डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर नई पुलिस लाइन के मैदान में उतरा। इसके बाद वह बीजेपी कार्यालय पहुंचे। कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद डिडौली गांव में सर्किट हाउस का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed